अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में फिर जीत का दावा किया, कहा- “वही होगा जो बोला हूं”

by Manu
अनंत सिंह एमएलसी

मोकामा, 26 अक्टूबर 2026: एमएलसी चुनाव की काउंटिंग के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर से जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अभी काउंटिंग शुरू हुई है। वही होगा जो बोला हूं। एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह ने जनसुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह की जीत का दावा किया है।

इसी चुनाव की वजह से अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित किया है। अनंत सिंह शुरू से ही इस चुनाव में जेडीयू के कैंडिडेट नीरज सिंह का विरोध कर रहे हैं।

घर खाली करने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का हर निर्णय मुझे मंजूर है। कोई दिक्कत नहीं है। एक महीने का समय दिया गया है घर खाली कर देंगे। जनता मालिक है। जनता फैसला लेगी। रसगुल्ला कल ही से बन रहा है लोग खा रहे हैं जो लोग यहां आएगा वह कुछ खाएगा नहीं।

अनंत सिंह ने नई पार्टी के सवाल पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अभी ही सब कुछ बता दें। अभी कुछ नहीं बोलेंगे।

जेडीयू से निकाले जाने के बाद से अनंत सिंह चर्चा में बने हुए हैं। जनता दल यूनाइटेड से निकाले जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा था कि कोई फर्क नहीं पड़ता। जेडीयू अगले चुनाव में 10 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी। नीतीश कुमार के बाद अब पार्टी खत्म हो चुकी है। जिन लोगों ने उन्हें पार्टी से निकाला है उनकी हैसियत का पता भी आने वाले चुनाव में चल जाएगा।

ये भी देखे: तेजस्वी यादव बोले- जदयू-अनंत सिंह विवाद पार्टी का अंदरूनी मामला

You may also like