खरगे के बयान के विरोध में दिल्ली-पटना से बेंगलुरु तक बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

by Manu
bjp protest

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सोमवार को सभी राज्यों में पार्टी मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने खरगे के बयान को अशोभनीय और अपमानजनक बताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

यह विवाद रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ जब भीड़ में से किसी ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर पलटवार करते हुए खरगे ने मंच से कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा। इस बयान का वीडियो सामने आते ही दोनों दलों के बीच सियासी घमासान तेज हो गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए एक विवादित बयान के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देश के विभिन्न राज्यों और महानगरों में सड़कों पर उतरकर व्यापक प्रदर्शन किया।

बिहार की राजधानी पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला और कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका। वहीं जम्मू में कार्यकर्ताओं ने खरगे के पोस्टरों को आग के हवाले कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश जताया।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में भी भाजपा ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन कर खरगे से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। इसके अलावा दिल्ली मुंबई रांची कोलकाता और लखनऊ समेत देश के कई अन्य प्रमुख शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समन्वित तरीके से प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी से स्तब्ध और आहत हैं।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह टिप्पणी किसी साधारण कार्यकर्ता या युवा नेता ने नहीं बल्कि खुद को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है।

ये भी देखे: आपदा प्रबंधन विभाग में दस दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ

You may also like