एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से हराया, मनदीप सिंह की हैट्रिक

by Manu
ind vs ban hockey

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2026: पांच बार के चैंपियन भारत ने मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान का प्रभावशाली आगाज करते हुए एकतरफा मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0 से करारी शिकस्त दी।

मनदीप ने तीसरे 10वें और 54वें मिनट में गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह दूसरे और 44वें मिनट दिलप्रीत सिंह 43वें और 44वें मिनट तथा उपकप्तान हार्दिक सिंह 60वें मिनट में दो गोल करके दो-दो गोल किए।

शिलानंद लाकड़ा 15वें अभिषेक 18वें नीलकांत शर्मा 26वें और जुगराज सिंह 46वें मिनट में भी गोल कर भारत की बड़ी जीत में योगदान दिया। ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। खेल ज्यादातर बांग्लादेश के हाफ में हुआ और भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार आक्रमण करते हुए गोलों की झड़ी लगा दी।

भारत ने दूसरे ही मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार लो फ्लिक के जरिए गोल में बदल दिया। अगले ही मिनट हरमनप्रीत के मिडफील्ड से दिए गए बेहतरीन पास पर मनदीप ने जोरदार शॉट लगाकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। दसवें मिनट में हरमनप्रीत के लंबे पास को अभिषेक ने सर्किल के भीतर हासिल किया और गेंद मनदीप तक पहुंचाई जिन्होंने इसे गोल में डाल दिया। पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में शिलानंद ने सुखजीत सिंह के साथ बेहतरीन तालमेल बनाते हुए स्कोर 4-0 कर दिया।

You may also like