अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा साइड करने को लेकर विवाद

by Manu
गुलाब शेख

अमृतसर, 24 अक्टूबर 2026: अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह 27 साल का था और प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था।

युवक के पिता ने बताया कि एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में गोलियां मारी गईं। उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की किसी के साथ रंजिश नहीं थी।

घटना शुक्रवार देर रात की है। युवक के पिता ने बताया कि उसका एक्टिवा साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते दोस्तों ने ही उस पर गोलियां चलाईं। बेटे को घर के बाहर गोलियां मारी गईं। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के आपस में तीन भाई होने की बात बताई जा रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ये भी देखे: भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, अभिषेक शर्मा बने सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

You may also like