चंडीगढ़, 23 अक्टूबर 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद है। टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इसके संकेत दिए हैं। ओपनर ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में गुरुवार को चोटिल हो गए थे। उनकी दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।
कोटक ने इसी के बाद सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलने के संकेत दिए। बीसीसीआई ने बयान में कहा, “ईशान किशन को पहले टी20आई के दौरान दाईं तरफ की एडडक्टर मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।”
बीसीसीआई ने यह नहीं बताया कि ईशान को ठीक होने में कितना समय लगेगा। एडडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं। ईशान किशन आईसीसी रैंकिंग में टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वे इस साल भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ईशान ने एक जनवरी 2026 से 35 टी20 मैचों में 1159 रन बनाए हैं। हालांकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में एक रन ही बना सके थे।
ये भी देखे: दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 आज, वरुण चक्रवर्ती सीरीज से बाहर