चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 2026: आने वाले दिनों में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो तारीखों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में बैंक ग्राहकों को लगातार छुट्टी का सामना करना पड़ सकता है। 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार 25 अक्टूबर को रविवार और 26 अक्टूबर को सात राज्यों में त्योहार या विशेष अवसर के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें। ताकि आपका जरूरी काम अटक न जाए।
भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 को महीने का चौथा शनिवार है। भारत में बैंक आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर उपलब्ध रहेंगी।
26 अक्टूबर को इन सात राज्यों में बैंक रहेंगे बंद। 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे अवसरों के कारण कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दिन निम्नलिखित राज्यों और क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।
श्रीनगर
हिमाचल प्रदेश
जम्मू
पंजाब
हरियाणा
कर्नाटक
त्रिपुरा
ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना