सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत

by Manu
दम्माम एयरपोर्ट

दम्माम, 22 अक्टूबर 2026: यमन के हूती विद्रोहियों के हमले तेज होते जा रहे हैं। देर रात सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए एक हमले में दो लोगों की मौत हो गई। और आठ अन्य घायल हो गए। मरने वाले लोगों में एक भारतीय शामिल है। इसकी जानकारी दूतावास ने दी है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान में बताया कि बुधवार को हुए इस हमले में एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर एंबेसी ने पोस्ट करके इस हमले के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा कि सऊदी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कल रात दम्मम एयरपोर्ट पर हुए हमले में जान गंवाने वाले दो लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। और दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। हम और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। और प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

ईरान समर्थित हूतियों ने इस हमले पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। सऊदी उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि हमले में घायल लोगों को मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं। और हवाई अड्डे को हुए भौतिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like