युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच, पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी

by Manu
Yuvraj Singh

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान एक्स पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं।

युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर युवराज ने कहा कि दिल्ली के साथ उनका पुराना जुड़ाव है। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ काम करने को खास मौका बताया। युवराज ने बताया कि कोचिंग ऐसा काम है जिसे लेकर वे वास्तव में जुनूनी हैं।

ये भी देखे: IPL Trade: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप यादव गए लखनऊ

You may also like