दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026: दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग सरकार की बिजली सब्सिडी योजना का फायदा उठाते हैं। ऐसे में योजना का फायदा उठाने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी योजना का फायदा उठाने के लिए आधार की पहचान अनिवार्य कर दी है।
दिल्ली सरकार ने अपनी बिजली सब्सिडी योजना का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के लिए आधार पहचान जरूरी कर दी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी खजाने पर बिजली सब्सिडी का बोझ भी बढ़ता जा रहा है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 तक दिल्ली सरकार का बिजली सब्सिडी के लिए आवंटन 4037.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। ऐसे में मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने इस काम के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट रखा। पिछले दशक में दिल्ली में बिजली ग्राहकों की संख्या में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अभी यह संख्या 73 लाख से ज्यादा है।
ये भी देखे: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया, चार गिरफ्तार