आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, जाने कितनी बढ़ेगी आपकी EMI?

by Manu
RBI

चंडीगढ़, 07 अक्टूबर 2026: अक्टूबर 2026 की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। पांच अक्टूबर से शुरू होकर सात अक्टूबर 2026 तक चली इस बैठक में पश्चिम एशिया में तनाव से महंगाई के जोखिम कच्चे तेल और खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतें और वैश्विक आर्थिक दबाव जैसे फैक्टर्स पर फोकस किए गए।

आरबीआई ने इससे पहले फरवरी 2023 में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत के स्तर पर ला दिया था। इसके बाद से दिसंबर 2024 तक रेपो रेट को इसी उच्चतम स्तर पर स्थिर रखा गया था। फिर साल 2025 में हालात थोड़े सुधरे तो केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कुल चार बार 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की। इससे यह घटकर 5.25 प्रतिशत पर आ गया। दिसंबर 2025 के बाद से अब तक यानी लगभग 10 महीनों तक रेपो रेट को इसी स्तर पर रखने के बाद अब रिजर्व बैंक ने इसमें फिर से बढ़ोतरी की है।

फरवरी 2025 में 25 बेसिस पॉइंट्स की पहली कटौती की गई। इससे रेपो रेट पांच साल के लंबे अंतराल के बाद 6.50 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत पर आ गया।

अप्रैल 2025 में 25 बेसिस पॉइंट्स की दूसरी कटौती की गई। इससे यह कम होकर 6.00 प्रतिशत पर आ गया।

जून 2025 में 50 बेसिस पॉइंट्स की तीसरी और बड़ी कटौती की गई। इससे दरें 5.50 प्रतिशत पर आ गईं।

दिसंबर 2025 में चौथी कटौती की गई। इस दौरान रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर इसे 5.25 प्रतिशत पर लाया गया।

ये भी देखे: RBI का बड़ा तोहफा, रेपो रेट में 50 आधार अंक की बड़ी कटौती

You may also like