Bihar: मंत्री लेशी सिंह ने की पटना एवं नालंदा जिले में विभाग की विद्युत योजनाओं की समीक्षा

by Manu
लेशी सिंह

पटना, 07 अक्टूबर 2026: आज विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भवन निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता (विद्युत) पटना के क्षेत्रान्तर्गत पटना एवं नालंदा जिला से संबंधित विभिन्न विभागीय एवं विद्युत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मंत्री ने दोनों जिलों में चल रही विद्युत संबंधी योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा लंबित परियोजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली। लेशी सिंह ने कार्यों को अधिक बेहतर, सुव्यवस्थित एवं मानक के अनुरूप विद्युत संबंधी कार्यों के लिए शीघ्र मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि SOP लागू होने से विभागीय कार्यों में एकरूपता, उच्च गुणवत्ता, पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

लेशी सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं अभियंताओं से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं सकारात्मक समाधान निकालने के निर्देश दिए ताकि किसी भी परियोजना में अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही, सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिया गया।

मंत्री ने निदेशित किया कि मानक स्तर के विद्युत उपकरणों का उपयोग हो और नियमित रूप से उपकरणों की जांच भी कराई जाएगी।

ये भी देखे: गया जी में 6 हजार करोड़ रूपये के परियोजना के लिये उद्योग विभाग एवं महाशक्ति ग्रुप के बीच हुआ MoU पर हस्ताक्षर

You may also like