CBI ने सीएम भगवंत मान के ऑफिस समेत 8 जगहों पर की रेड, लैपटॉप-मोबाइल जब्त

by Manu
CBI

चंडीगढ़, 07 अक्टूबर 2026: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम 5 बजे रेड की। सीबीआई की टीमों ने चंडीगढ़ के अलावा मोहाली गुरदासपुर लुधियाना पटियाला संगरूर और जालंधर में आठ जगहों पर जांच की। टीमों ने लैपटॉप और मोबाइल के साथ डॉक्यूमेंट जब्त किए हैं। ये रेड रात 11 बजे तक चली।

यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम आफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग और करप्शन के आरोप लगाए थे। ईडी ने सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया था। लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की।

मामला हाईकोर्ट पहुंचा। 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने ओएसडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई जांच का आदेश दिया। सीबीआई ने राजबीर घुम्मन समेत छह नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीबीआई की कार्रवाई के दौरान संगरूर के गांव घरांचों में अकाली नेताओं ने टीम पर फूल बरसाए और ढोल बजाए। पंजाब सरकार मामले में अर्जेंट सुनवाई के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। जिस पर आज सुनवाई हो सकती है।

ये भी देखे: ईडी की कार्रवाई कोई एजेंसी रेड नहीं, बल्कि दिल्ली का पंजाब पर हमला – कुलदीप सिंह धालीवाल

You may also like