हर मां और बहन ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंबेसडर – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by Manu
Maavan Dhiyan Satkar

चंडीगढ़, 05 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की प्रत्येक मां और बहन को ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंबेसडर बताते हुए इस पहल को अपनी तरह की पहली सामाजिक क्रांति करार दिया, जो महिलाओं के सम्मान और वित्तीय आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि 75 लाख से अधिक महिलाओं के पहले ही पंजीकृत होने और सम्मान राशि के रूप में 3,824.87 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने के साथ यह योजना पूरे पंजाब में महिलाओं के सम्मान और वित्तीय सशक्तीकरण के नए युग की शुरुआत कर रही है।

यह अवसर उस समय भावुक हो गया, जब इस योजना की लाभार्थी गुरमेल कौर उर्फ मेलो मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को देखते ही उन्होंने उन्हें गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीबी गुरमेल कौर से मिलकर उनकी आत्मा को सुकून मिला है और उन्होंने प्रार्थना की कि वाहेगुरु बीबी गुरमेल कौर के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखें।

इस भावुक वीडियो को साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पूजनीय माता जी, आज आपको मिलकर मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिला है। वाहेगुरु आपके चेहरे पर यह मुस्कान हमेशा बनाए रखें। आपका बेटा हमेशा पंजाब की सेवा में डटा रहेगा। पंजाब की उन सभी माताओं और बहनों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने सत्कार योजना को सफल बनाया।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब की हर मां और बहन ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंबेसडर है। यह योजना एक सामाजिक क्रांति है, जो हमारी माताओं और बेटियों का आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाएगी।”

मुख्यमंत्री ने गांव आदमपुरा की बीबी गुरमेल कौर (मेलो) का सम्मान किया, जो इस योजना के शुभारंभ के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।

उनसे बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीबी गुरमेल कौर से मिलकर उनकी आत्मा को सुकून मिला है। उन्होंने कहा, “आपसे मिलकर मेरी आत्मा को सुकून मिला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वाहेगुरु आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखें। आपका पुत्र पंजाब की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और वह इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।”

इस योजना को बड़ी सफलता दिलाने के लिए पंजाब की माताओं और बहनों का दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं पंजाब की उन सभी माताओं और बहनों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को बहुत बड़ी सफलता दिलाई है।

ये भी देखे: पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता – जसवंत सिंह गज्जन

You may also like