राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपा, दिल्ली में राहुल गांधी से उनके घर पर की मुलाकात

by Manu
राजा वड़िंग

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर 2026: पंजाब में चुनाव से करीब तीन महीने पहले कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है। राहुल से 10 जनपथ में उनके घर पर मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा कि मैंने खुद इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में इस्तीफे नहीं लिए जाते बल्कि चिट्ठी जारी कर थैंक्स कर दिया जाता है।

राजा वड़िंग ने बहुत नपे-तुले शब्दों में मीडिया से बात की। हालांकि इस दौरान वह प्रधानगी छीने जाने से मायूस दिखे। उन्होंने अपनी मायूसी छिपाते हुए कहा कि मैं हमेशा खुश रहता हूं। वड़िंग ने ये भी कहा कि मैंने राहुल गांधी को पंजाब में चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ दिन के लिए छुट्टी लेनी चाहिए।

वहीं राजा वड़िंग ने प्रभारी सचिन पायलट को लेकर सवाल उठाए। वड़िंग ने कहा कि मुझे पक्का नहीं लेकिन सचिन पायलट को लगा होगा कि मुझे हटाना चाहिए। वड़िंग ने ये भी कहा कि वे सिर्फ एक बार सचिन पायलट को मिले। जो सिर्फ दिल्ली में जन्मदिन की बधाई के लिए थी। इसके बाद चंडीगढ़ धरने में दो घंटे के लिए साथ रहे।

ये भी देखे: राजा वडिंग ने बिजली संकट के लिए PSPCL में भ्रष्टाचार और खराब प्रबंध को ठहराया जिम्मेदार

You may also like