लखनऊ, 02 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और खादी के कपड़े खरीदे। मुख्यमंत्री ने केसरिया रंग का गमछा खरीदा और उसका पेमेंट किया। CM ने गांधी आश्रम में खादी के कई प्रोडक्ट्स देखे और उनके बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने लोगों को खादी खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री ने गांधी आश्रम में काम करने वाले सभी लोगों का हाल-चाल पूछा और वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट दीं। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और अन्य विषयों के बारे में भी पूछा। बच्चों ने CM के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, पवन सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, बीजेपी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और अन्य लोग मौजूद थे।
ये भी देखे: वंदे मातरम गाने पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा – पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी