एशियन गेम्स में भारत का शुक्रवार को तीसरा गोल्ड, लवलीना के बाद परवीन का गोल्डन पंच

by Manu
लवलीना बोरगोहेन

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर 2026: भारत ने एशियन गेम्स में शुक्रवार को तीसरा गोल्ड जीत लिया है। स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर गोल्ड दिलाया। उसके बाद परवीन हुड्डा महिलाओं की 65 किलो में एशियन चैंपियन बनी। एक गोल्ड मेडल तीरंदाजी में आया।

यह पहला मौका है जब भारत की दो महिला मुक्केबाजों ने एशियन गेम्स के एक एडिशन में दो गोल्ड जीते हैं। इससे पहले 2014 में मैरी कॉम ने गोल्ड जीता था।

इन गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली के छठे स्थान पर है। उसके पास 13 गोल्ड सहित 73 मेडल हो गए हैं। वहीं मुक्केबाजी में पांच मेडल आ चुके हैं। इनमें तीन ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत का सातवां गोल्ड, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराया

You may also like