दुबई, 02 अक्टूबर 2026: फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में चाकूबाजी के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर का इलाज सऊदी अरब के एक अस्पताल में हो रहा है। स्मित माछर और उनके परिवार से संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि माछर की तबीयत पहले से ठीक है। उन्होंने माछर का हेल्थ अपडेट दिया है।
संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कैप्टन स्मित माछर से मिलकर उन्हें बहुत तसल्ली हुई। उनकी स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है। वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दीपक मित्तल ने उनके परिवार से भी मुलाकात की। कैप्टन के स्वास्थ्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि अबू धाबी में हमारा दूतावास और दुबई में हमारा वाणिज्य दूतावास इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। हम एक बार फिर कैप्टन स्मित माछर की वीरता और साहस को सलाम करते हैं।
उनकी बहादुरी भरे काम के लिए दुनिया भर से उन्हें जो तारीफ और समर्थन मिला है उसकी भी हम तहे दिल से सराहना करते हैं। इससे पहले मित्तल ने कहा था कि कैप्टन माछर से मिलकर उन्हें बहुत तसल्ली हुई। वह ठीक हैं। चोटों से तेजी से उबर रहे हैं।
ये भी देखे: दुबई-तेल अवीव फ्लाइट से हाइजैक अलर्ट, इजराइल ने फाइटर जेट भेजा