महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर राजघाट पर राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

by Manu
PM Modi Rajghat

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर 2026: देश आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की। बापू के सत्य एवं अहिंसा के संदेश को याद किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर राजघाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रपति ने शामिल होकर बापू को याद किया।

ये भी देखे: CM योगी ने गांधी-शास्त्री को किया नमन, कहा- ”उनके सपनों को साकार कर रही सरकार..”

You may also like