एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीता, ईरान को हराया

by Manu
भारत बनाम ईरान महिला कबड्डी

नागोया, 26 सितंबर 2026: भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड और कुल 27वां मेडल है।

पहले हाफ में भारत के पास अच्छी बढ़त थी। दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी कर ली। टीम इंडिया की बढ़त सिर्फ एक पॉइंट की रह गई थी। लेकिन आखिरी पांच मिनट में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की। मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हाफ टाइम तक भारत को ईरान पर 22-16 से बढ़त हासिल थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में ईरान ने कमाल का प्रदर्शन किया। एक समय स्कोर 27-26 तक आ पहुंचा। टीम इंडिया ऑलआउट हो गई। मुश्किलें बढ़ने लगी थीं। इसी बीच टाइम-आउट हुआ। भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली। ईरान की टीम को बुरी तरह धो डाला। आखिरी पांच मिनट में ईरान के खिलाड़ी दबाव तले दबे नजर आए।

यह एशियन गेम्स के इतिहास में चौथी बार है जब भारत की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। बाकी सभी मौकों पर भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड भी कायम रखा है।

ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड, एयर पिस्टल मिक्स्ड में कमलजीत-सुरुची का कमाल

You may also like