चंडीगढ़, 25 सितंबर 2026: एअर इंडिया के एक पायलट को ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से ठीक पहले अल्कोहल टेस्ट में फेल पाया गया। एयरलाइन ने तत्काल प्रभाव से पायलट को सस्पेंड कर दिया। 6 सितंबर 2026 को ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से पहले पायलट अल्कोहल टेस्ट में फेल हुआ। एयरलाइन ने उसे निलंबित कर दिया। इससे कुछ दिन पहले एक और पायलट फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के बाद मारिजुआना टेस्ट में फेल हो गया था।
मारिजुआना टेस्ट शरीर में भांग या गांजे के सक्रिय रसायन टीएचसी या उसके अवशेष की जांच करता है।
सस्पेंड किया गया पायलट फर्स्ट ऑफिसर था। ज्यूरिख एयरपोर्ट पर टेकऑफ से कुछ देर पहले उसे एयरक्राफ्ट से उतार दिया गया। अधिकारियों ने पाया कि वह नशे में है। इसके बाद उसे यात्री के तौर पर भारत वापस भेज दिया गया। फाइनल मेडिकल जांच रिपोर्ट और जांच पूरी होने तक वह सस्पेंड रहेगा।
ये भी देखे: जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी, कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग