चंडीगढ़, 23 सितंबर 2026: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट फिर एक बार साल की सबसे बड़ी सेल बिग बिलियन डेज 2026 आयोजित करने वाला है। इस नई सेल की शुरुआत अगले महीने नौ अक्टूबर से हो रही है जबकि कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इसका अर्ली एक्सेस आठ अक्टूबर से ही मिल जाएगा।
सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स का ग्राहकों को काफी वक्त से इंतजार है। इस बार आईफोन 17 पर भी सेल में बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। कंपनी ने अभी से सेल की कुछ बेस्ट डील को टीज करना शुरू कर दिया है।
फ्लिपकार्ट के मोबाइल कैटेगरी में दिख रहे एक बैनर के मुताबिक बिग बिलियन डेज सेल 2026 के दौरान आईफोन 17 की कीमत लगभग 80 हजार रुपये से नीचे देखने को मिल सकती है जिसकी अभी कीमत लगभग एक लाख रुपये है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके सटीक सेल प्राइस से पर्दा नहीं उठाया है। माना जा रहा है कि इस कीमत में बैंक ऑफर्स और दूसरे डिस्काउंट भी शामिल हो सकते हैं।
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सेल के दौरान 10 प्रतिशत तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी सेल में मिल सकते हैं जिससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाएगी।
ये भी देखे: एपल आज लॉन्च करेगी आईफोन 18 प्रो सीरीज, जाने क्या है खास फीचर्स?