जमुई छेड़खानी मामले में दो फरार आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारी

by Manu
जमुई एनकाउंटर

जमुई, 22 सितंबर 2026: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के एनकाउंटर की सूचना है। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने और दूसरे आरोपी का पैर टूटने की जानकारी सामने आ रही है।

मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया है। आरोपियों को अस्पताल ले जाए जाने का वीडियो भी सामने आया है। बीते दिनों हुई छेड़खानी की घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा और आक्रामक अभियान छेड़ा है।

आरोपितों की धरपकड़ के लिए जिले के विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन छापामारी की गई। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच कथित तौर पर मुठभेड़ होने की सूचना सामने आई है।

ये भी देखे: जमुई मामले में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

You may also like