एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, श्रीलंका को फाइनल में 147 रनों से हराया

by Manu
Indian cricket team

चंडीगढ़, 22 सितंबर 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिला दिया है। हरमनप्रीत कौर और टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराया। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी। शेफाली वर्मा 48 स्मृति मंधाना 79 और ऋचा घोष 49 की शानदार पारी की मदद से भारत ने 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और श्रीलंका की पूरी टीम को 69 रनों पर ढेर कर दिया।

217 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और इमेशा दुलानी ने पारी की शुरुआत की थी जो पहले विकेट के लिए सिर्फ 18 रन जोड़ पाईं। बल्ले से कमाल करने के बाद शेफाली वर्मा ने गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट लिए। दुलानी तीन और हसीनी परेरा शून्य को आउट किया।

पावरप्ले खत्म होने के बाद अगले ही ओवर में दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका का सबसे बड़ा विकेट चटकाया। उन्होंने चमारी अट्टापट्टू को कैच आउट कराया। अट्टापट्टू ने 21 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 21 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में श्रेयांका पाटिल ने हर्षिता माधवी शून्य को चलता किया। हंसिमा करुणारत्ने एक के रूप में श्रीलंका का पांचवां विकेट 49 के स्कोर पर गिरा। 49 पर ही श्रीलंका ने अपना छठा विकेट कविशा दिलहरी 11 के रूप में गंवाया जिन्हें दीप्ति शर्मा ने अपना शिकार बनाया।

श्रीलंका की पूरी टीम 69 रनों पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लिए। शेफाली वर्मा श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने 147 रनों से इस मैच को जीतकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। यह एशियन गेम्स में महिला टीम का लगातार दूसरा गोल्ड है।

ये भी देखे: बारिश के कारण भारत-जापान फ्रेंडली मैच में देरी, मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत का जापान से मैच

You may also like