मेरठ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, युवाओं से कहा- नशा और शॉर्टकट से बचें

by Manu
Nitin Nabin in Meerut

मेरठ, 21 सितंबर 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मेरठ में हैं। उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन में छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से कहा कि आजकल युवा को सबसे ज्यादा नशा और शॉर्टकट प्रभावित कर रहा है। हमें इन दोनों से ही बचना चाहिए। मोदी जी ने नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि युवा रील नहीं रियल को जिए। राष्ट्र प्रथम को आगे रखे। उनके साथ मंच पर उनके एक तरफ सीएम योगी और दूसरी तरफ यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठे हैं।

नितिन नबीन का यह पश्चिमी यूपी का पहला दौरा है। सोमवार सुबह 10:45 बजे वह मेरठ के काशी टोल प्लाजा पहुंचे। तीन हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 25 बुलडोजरों से पांच क्विंटल फूल बरसाए। क्रेन से उन्हें माला पहनाई। बुलडोजरों पर चढ़कर ढोल-नगाड़े भी बजाए और जय श्री राम के नारे लगाए।

नितिन नबीन ने मंच से हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर का गाल थपथपाया। दोपहर 1:45 बजे नितिन शक्ति केंद्र सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पश्चिमी यूपी के शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। सम्मेलन में पांच हजार संयोजक शामिल होंगे।

ये भी देखे: पंजाब BJP ने 2027 चुनाव की तैयारियां तेज कीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20-22 जून को पंजाब दौरे पर आएंगे

You may also like