चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर रूस से बधाई संदेश मिला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरुवार 17 सितंबर को कहा कि आपका वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव है। पुतिन ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने भारत और रूस की दोस्ती पर कहा कि दोनों देशों की मजबूत साझेदारी है।
पुतिन ने कहा कि आप देशवासियों के बीच बहुत प्रतिष्ठित हैं और वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव रखते हैं। भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए बेहतरीन स्वागत और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं।
उन्होंने नई दिल्ली में हुई मीटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे बीच हुई बातचीत बेहद अहम रही और इसका रिजल्ट भी आया। हमेशा की तरह आपसे चर्चा करना मेरे लिए बेहद सुखद रहा और हमारी बातचीत ने एक बार फिर आपके राजनीतिक ज्ञान और दूरदर्शिता को साबित किया है। हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के लिए अपना सहयोग जारी रखेंगे।
ये भी देखे: विश्वकर्मा जयंती और पीएम के जन्मदिन पर विश्वकर्मा स्वरोजगार के लाभार्थियों को टूलकिट बांटेंगे सीएम योगी