पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया, PM बोले- भारतीय चिप की दुनियाभर में सप्लाई शुरू

by Manu
पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया 2026

दिल्ली, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है।

पीएम ने कहा कि भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं। उन्होंने सितंबर में जारी तिमाही जीडीपी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण दौर में भी भारत ने 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की। इसी दौरान जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड की जो करीब 35 साल बाद हुआ है।

पीएम ने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर ऐसा नहीं है कि फैक्ट्री लगाई और काम पूरा हो गया। इसमें टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटी बनाने में दशकों लगते हैं। लेकिन भारत ने चिप डिजाइन मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग टेस्टिंग कैपेबिलिटी पर एकसाथ काम किया और सफलता हासिल की है।

ये भी देखे: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी, 4,594 करोड़ रुपये का होगा निवेश

You may also like