पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून धीमा, 14-15 सितंबर को भारी बारिश के आसार

by Manu
पंजाब मानसून

चंडीगढ़, 11 सितंबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दिन में गर्मी और उमस बढ़ गई है। आज 11 सितंबर को पठानकोट होशियारपुर रोपड़ और गुरदासपुर में बारिश की संभावना है जबकि चंडीगढ़ में मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि 14 और 15 सितंबर को पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पंजाब में दो जगह बारिश दर्ज की गई। लुधियाना में 11.4 एमएम और रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश हुई।

चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। पंजाब में पटियाला सबसे गर्म रहा जहां तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। रोपड़ में 37.1 डिग्री तापमान रहा।

मानसून ट्रफ जम्मू देहरादून उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र तक बनी हुई है। इसका असर पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसके चलते बादल छाने और कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

वहीं उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। मानसून ट्रफ चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदल सकता है और कई जगह बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

ये भी देखे: चंडीगढ़-पंजाब में मानसून सक्रिय, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

You may also like