मुंबई, 28 अक्टूबर 2026: सीआईडी के प्रोड्यूसर बीपी सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को किया गया। सीआईडी के कलाकार और कई अन्य टीवी स्टार्स भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए। इस दिग्गज निर्माता को भावपूर्ण विदाई देते समय कई लोग काफी भावुक नजर आए। एक वायरल वीडियो में दयानंद शेट्टी को बीपी सिंह की अर्थी को कंधा देते हुए देखा जा सकता है। जिसे देखकर प्रशंसक भावुक हो गए। और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
सीआईडी में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी फिल्म निर्माता बीपी सिंह की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आए। यह एक भावुक पल था। जिसमें अभिनेता उस व्यक्ति को अंतिम विदाई दे रहे थे। इस मोस्ट पॉपुलर शो के सफर में उनका अहम योगदान रहा था। इस बीच मारूफ मियां ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दयानंद शेट्टी बीपी सिंह की अर्थी को कंधा देते नजर आ रहे हैं। इन दिल तोड़ने वाले वीडियो और फोटोज को देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।
सीआईडी में धेंचू का किरदार निभाने वाले अभिनेता के के गोस्वामी भी अंतिम संस्कार में मौजूद थे। उन्होंने इस अनुभवी निर्माता को भावुक विदाई दी।
सीआईडी में एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाने वाले शिवाजी साटम भी बीपी सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने फिल्म निर्माता के पार्थिव शरीर पर फूलों की माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं सीआईडी में डॉ. तारिका का किरदार निभाने वालीं श्रद्धा मुसाले भी इस अनुभवी प्रोड्यूसर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए अंतिम संस्कार में पहुंची थीं।
ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन