हिसार में पुराना दिल्ली रोड बनेगा छह लेन, रोड के लिए ₹43.35 करोड़ मंजूर

by Manu
bihar new four lane road

हिसार, 28 अक्टूबर 2026: हिसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पुराने दिल्ली रोड को अब छह लेन बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए सरकार ने 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपए की प्रशासनिक मंजूरी जारी कर दी है।

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि चुंगी चौक से लेकर सिरसा चुंगी तक सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मौजूदा चार लेन सड़क को चौड़ा करके छह लेन किया जाएगा। जिससे वाहनों की आवाजाही आसान होगी।

पुराना दिल्ली रोड शहर का मुख्य जरिया है। इसके अपग्रेड होने से शहर की ओवरऑल रोड कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। चुंगी चौक से सिरसा चुंगी के बीच रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को नियमों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को जल्द और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखे: सीजफायर के बाद भी ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – नागरिक तुरंत देश छोड़ें

You may also like