2027 वर्ल्ड कप खेलने पर बोले रोहित शर्मा- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर, आएगा तब देखेंगे

by Manu
रोहित शर्मा रिटायरमेंट

चंडीगढ़, 11 सितंबर 2026: रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर कहा है कि टूर्नामेंट के करीब आने पर फैसला होगा। अक्टूबर 2027 में वर्ल्ड कप होना है। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। रोहित टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। उन्होंने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दर्शकों के सवाल का जवाब दिया।

रोहित 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेलते दिखेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगा। रोहित ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। फिर सात मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी।

रोहित ने इसी साल 19 जुलाई को इंग्लैंड दौरे पर अपना आखिरी वनडे मैच खेला। लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 110 गेंद पर 138 रन की पारी खेली थी। हालांकि भारत यह मुकाबला और सीरीज हार गया था।

ये भी देखे: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर BCCI बोला- रोहित लगातार अच्छा खेल रहे हैं, अफवाहों को हवा नहीं दें

You may also like