कुसल मेंडिस इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर, असलंका करेंगे कप्तानी

by Manu
कुसल मेंडिस

चंडीगढ़, 04 सितंबर 2026: श्रीलंका के लिमिटेड ओवर्स कप्तान कुसल मेंडिस इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मेंडिस को दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। 31 साल के मेंडिस के वनडे सीरीज में खेलने पर अभी फैसला बाकी है। चरिथ असलंका टी-20 सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भी टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे। उन्हें पीठ में चोट लगी है और वे रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। एसएलसी ने मेंडिस और फर्नांडो की जगह पवन रथनायके व दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच 15 सितंबर को साउथम्पटन में होगा। दूसरा मैच 17 सितंबर को कार्डिफ में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा।

ये भी देखे: IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया, सुपर ओवर तक गया मैच

You may also like