चंडीगढ़, 04 सितंबर 2026: पंजाब की मान सरकार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए को लेकर जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट सब-कमेटी ने साल 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर डीए देने का प्रस्ताव तैयार किया है।
सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस पर जल्द ऐलान हो सकता है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें वह कोई ऐलान कर सकती हैं।
कैबिनेट सब-कमेटी के प्रस्ताव में खास तौर पर 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को केंद्र के समान डीए देने की बात कही गई है। फिलहाल पंजाब में डीए 42 प्रतिशत है। अगर प्रस्ताव मंजूर होता है तो इन कर्मचारियों के वेतन में सीधी बढ़ोतरी का रास्ता खुल सकता है। अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही साफ होगा।
डीए को लेकर सरकार स्तर पर चर्चा के बीच अमन अरोड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी नजर है। इसमें कर्मचारियों से जुड़े इस प्रस्ताव पर सरकार अपना रुख साफ कर सकती है।
ये भी देखें: पीएम मोदी ने राज्य के बकाया फंड को नज़रअंदाज़ करके पंजाब के हर वर्ग को निराश किया – हरपाल सिंह चीमा