बिहार में जन्माष्टमी पर CM सम्राट ने की आरती, पटना इस्कॉन में रात 11 बजे शुरू होगी मुख्य पूजा

by Manu
CM सम्राट ने की आरती

पटना, 04 सितंबर 2026: बिहार में आज धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है। पटना के इस्कॉन मंदिर में मुख्य पूजा की शुरुआत रात 11 बजे से होगी। भगवान का अभिषेक 108 चांदी के कलश से किया जाएगा।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंदिर में शंख से राधा-कृष्ण का अभिषेक किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन भी इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान की आरती की और बाल कृष्ण को झूला झुलाया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा-अर्चना के साथ आरती की।

आज अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा वृष राशि के चंद्रमा की साक्षी में वृष लग्न रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र का युग्म संयोग हर्षण वज्र योग का संयोग रहेगा।

मंदिर में 150 से ज्यादा कैमरों से निगरानी की जा रही है। भक्तों से अनुरोध है कि वे मंदिर में प्रवेश से पहले अपने चप्पल-जूतों की सुरक्षा खुद सुनिश्चित करें।

ये भी देखे: वृंदावन में नए साल से पहले भक्ति का सैलाब, श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी अपार भीड़

You may also like