तेलंगाना के सूर्यापेट में बस की ट्रक से टक्कर, 6 लोगों की मौत, 43 लोग थे सवार

by Manu
Suryapet Bus accident

सूर्यापेट, 26 अगस्त 2026: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में आज सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

यह बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। बस में 43 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई को सूर्यापेट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट ट्रैवल बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। बस में 43 यात्री सवार थे लेकिन अचानक ही दुर्गापुरम स्टेज के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गई।

इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूर्यापेट पुलिस ने बताया कि हमने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

इस हादसे की जानकारी सामने आते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है।

तेलंगाना सीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि कोदद मंडल के द्वारकुंटा के पास एक प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर हो गई। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

ये भी देखे: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 8 लोगों की मौत

You may also like