पटना, 20 अगस्त 2026: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बुधवार को गयाजी जिला अतिथि गृह सभागार में एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
अध्यक्ष ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लाभुकों को मिल रहे लाभ और लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में डॉ. प्रेम कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचना चाहिए। समीक्षा के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी और जिला गव्य विकास पदाधिकारी से उनके विभागों की योजनाओं की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने पशुपालन, बकरी पालन, सुअर पालन, मुर्गी पालन और गाय पालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्ष ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित इन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जरूरतमंद किसान और पशुपालक सरकारी सहायता का लाभ उठा सकें।
ये भी देखें: जनता दर्शन: लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की सुनी पीड़ा, समाधान का दिया भरोसा