कुलगाम में आतंकी हमला, नाम पूछकर दो हिंदुओं को गोली मारी

by Manu
कुलगाम में आतंकी हमला

कुलगाम, 01 अगस्त 2026: आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर शाम ईंट भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर की इलाज के दौरान जान चली गई।

अधिकारियों के अनुसार हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। मारे गए युवकों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक यह हमला पहलगाम की तर्ज पर हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया कि आतंकियों ने पहले प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। फिर दो हिंदुओं को समूह से अलग करके नजदीक से गोली मार दी।

घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे लेकिन हिंदू सिर्फ यही दोनों थे। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस की टीमें आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

ये भी देखे: पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का PoK में गोली मारकर हत्या

You may also like