भरत तिवारी एनकाउंटर केस में गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय गिरफ्तार

by Manu
भरत तिवारी एनकाउंटर

भोजपुर, 31 जुलाई 2026: बिहार के भोजपुर में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने STF के आरोपी जवान अक्षय को आरा से गिरफ्तार कर लिया है।

भरत तिवारी के परिजनों का आरोप था कि हथियार डालने के बावजूद आरोपी जवान ने उन पर गोली चलाई थी। बता दें कि 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। पुलिस के सामने हथियार डालने का उनका वीडियो भी सामने आया था। इसके बावजूद उनका एनकाउंटर कर दिया गया।

आरा एसपी राज ने बताया कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अक्षय के रूप में हुई है। ऑपरेशन आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर चलाया था। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है और जांच जारी है।

ये भी देखे: भरत तिवारी एनकाउंटर पर 8 दिन बाद बोले CM सम्राट चौधरी, कहा – दोषी को सजा होगी

You may also like