पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, X को भेजा नोटिस

by Manu
PM Modi Gujarat Visit

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2026: नीट पेपर लीक मामले में सिटीजन जस्टिस फोर पीस (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। दिल्ली पुलिस ने इस दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री के प्रसार के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने X से संबंधित पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटाने या ब्लॉक करने की मांग की है। साथ ही पुलिस ने उन पोस्ट को करने वाले अकाउंट की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह सामग्री संवैधानिक पदों को निशाना बनाकर फैलाई जा रही है और इसकी जांच चल रही है।

पुलिस ने X से उन अकाउंट्स की रजिस्ट्रेशन संबंधी सारी डिटेल्स मांगी हैं। इसमें अकाउंट धारक का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लॉग-इन और लॉग-आउट का समय, तारीख तथा अन्य तकनीकी जानकारी शामिल है।

ये भी देखे: दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी को किया गिरफ्तार, बटाला थाने पर ग्रेनेड हमले का आरोपी

You may also like