भुवनेश्वर, 28 जुलाई 2026: नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन खत्म हो चुका है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफे के बाद मंगलवार को जब प्रधान संसद पहुंचे तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अब मंगलवार को धर्मेंद्र प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे। एयरपोर्ट पर समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद वे पहली बार भुवनेश्वर पहुंचे। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के कई वीडियो भी सामने आए।
शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने के बाद भाजपा और एनडीए के कई नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ की थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा था, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर, धर्मेंद्र प्रधान ने ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) समेत कई बड़े सुधार किए, जिससे देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य की मजबूत नींव पड़ी।
ऊंचे नैतिक मूल्यों को सबसे ऊपर रखते हुए, उनका इस्तीफा देने का फैसला उनके मजबूत सिद्धांतों और जन-सेवा के प्रति अटूट समर्पण को दिखाता है। हमें पूरा भरोसा है कि उनका भविष्य सफल होगा। महाप्रभु श्री जगन्नाथ उनके आगे के सफर पर अपनी कृपा बनाए रखें।”
ये भी देखे: धर्मेंद्र प्रधान पहली बार इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे, NDA सांसदों ने किया स्वागत