चंडीगढ़, 28 जुलाई 2026: मंगलवार को जापान के दक्षिणी हिस्से में एक बेहद शक्तिशाली भूकंप आया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस झटके के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस शक्तिशाली झटके ने पूरे दक्षिणी जापान को हिलाकर रख दिया।
भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। JMA के अनुसार समुद्र में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जापानी सरकार ने दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है।कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइटा और मियाजाकी जैसे प्रमुख इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
ये भी देखे: वेनेजुएला भूकंप में अबतक 235 लोगों की मौत, मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी