पटना नगर निगम में बन रहे चार अत्याधुनिक सामुदायिक भवन, अंचल कार्यालय भी होंगे

by Manu
पटना नगर निगम

पटना, 21 जुलाई 2026: पटना नगर निगम क्षेत्र में आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चार नए आधुनिक सामुदायिक भवन बनाए जा रहे हैं। इनमें श्रीकृष्णा पुरी पार्क, वैशाली गोलंबर और गायत्री मंदिर के पास एक-एक भवन शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या 10 में भी एक नया सामुदायिक भवन बनाने की मंजूरी मिल गई है।

तीन भवनों में सामुदायिक हॉल के साथ अंचल कार्यालय भी संचालित किए जाएंगे। नूतन राजधानी अंचल के अंतर्गत श्रीकृष्णा पुरी पार्क के पास बिजली कार्यालय के निकट 14.87 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला भवन का निर्माण चल रहा है।

बांकीपुर अंचल के वार्ड-36 में वैशाली गोलंबर के पास 14.51 करोड़ रुपये की लागत से भवन बनाया जा रहा है। इसी तरह कंकड़बाग अंचल के वार्ड-34 में गायत्री मंदिर के समीप भी 14.51 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी स्टोरी भवन तैयार हो रहा है। बांकीपुर और कंकड़बाग अंचल कार्यालय इन्हीं भवनों में शिफ्ट होंगे।

नगर निगम इन सामुदायिक भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रहा है। सभी भवनों में लिफ्ट, दो-दो सीढ़ियां और पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम लगाया जाएगा।

सेंट्रलाइज्ड एसी और अन्य सुविधाओं के कारण इन भवनों का किराया बढ़ने वाला है। निगम प्रशासन ने कहा है कि बढ़ते रखरखाव खर्च को देखते हुए बुकिंग दरों में वृद्धि की जाएगी।

ये भी देखे: पटना नगर निगम में 30 साल बाद प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा, ARV में 15% की हुई वृद्धि

You may also like