CJP और किसान आंदोलन के वजह से हरियाणा के दिल्ली बॉर्डर सील, कई किसान नेता हाउस अरेस्ट

by Manu
delhi gurugram border

गुरुग्राम, 21 जुलाई 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों और किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने दिल्ली से जुड़े सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। कई जिलों में किसान नेताओं और CJP कार्यकर्ताओं की धरपकड़ चल रही है। कई नेताओं को हाउस अरेस्ट या डिटेन कर लिया गया है।

CJP संसद घेराव की कोशिश कर रही है, वहीं किसान संगठनों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में देशव्यापी महापंचायत बुलाई है। हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़े बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब से जुड़ा शंभू बॉर्डर बंद कर दिया गया और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया।

करनाल और कुरुक्षेत्र में दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। करनाल में वाहन रोके जाने के बाद किसान पैदल ही दिल्ली की ओर बढ़ने लगे हैं।

उधर महेंद्रगढ़ के कनीना मंडी स्थित सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

ये भी देखे: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिर शुरू, मंगलवार को भी करेंगे संसद मार्च

You may also like