सिक्किम में तीस्ता स्टेज-6 परियोजना की सुरंग ढहने से 8 श्रमिकों की मौत, कई अभी फंसे

by Manu
Sikkim tunnel collapse

गंगटोक, 21 जुलाई 2026: सिक्किम के नामची जिले के सामरदुंग (झोलुंगे) में एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह 8:20 बजे तक की स्थिति में इसकी पुष्टि की।

राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य की पूरी जनता शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

हादसे के बाद सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार बरामद किए गए सात शवों को पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं के लिए सिंगताम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल गंगटोक और नामची जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग लगातार राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी देखे: सिक्किम में भूस्खलन ने मचाई तबाही, चार की मौत, तीन लापता, बचाव कार्य जारी

You may also like