3
अयोध्या, 10 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने 432 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी ने कहा, “सपा ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप किया था। क्या ये जामा मस्जिद पर हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?”
मुख्यमंत्री ने अयोध्या की जनता से सीधे सवाल करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई थी। अब पूछा जाता है कि क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ हो सकता है?
ये भी देखे: ‘पहले आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया’, अयोध्या में बोले सीएम योगी