हरियाणा के सीएम नायब सैनी 19 जुलाई को पूरे प्रदेश की SMC से करेंगे ऑनलाइन संवाद

by Manu
जैविक मंडी सीएम सैनी

चंडीगढ़, 09 जुलाई 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब प्रदेशभर की विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMC) से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे शिक्षा की गुणवत्ता, स्कूलों के बेहतर संचालन एवं प्रबंधन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

19 जुलाई को होने वाले इस राज्य स्तरीय ऑनलाइन संवाद की तैयारियों को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) और जिला परियोजना समन्वयकों को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा SMC सदस्यों से संवाद किया जाएगा। समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान शिक्षा और स्कूल संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, स्कूलों के प्रभावी प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाने में SMC की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री 19 जुलाई को राज्य की सभी SMC के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे।

ये भी देखे: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर नई गाइडलाइन जारी, CM नायब सैनी बोले- हमारी तैयारियां पूरी

You may also like