अमृतसर, 10 जुलाई 2026: अमृतसर में एक घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मात्र 36 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की बाईं टांग में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी, पुत्र मंगल सिंह, निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई है।
थाना जंडियाला गुरु की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। एसएचओ हरपाल सिंह की टीम जानियां मोड़ पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने तुरंत पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की मैगजीन वाली पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ये भी देखे: आत्मसमर्पण के लिए बोलने के बाद भी लगातार करता रहा पुलिस पर फायरिंग, जानिए भोजपुर एनकाउंटर का पूरा सच