महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भूकंप के झटके, तीन जिलों में दहशत

by Manu
Earthquake

मराठवाड़ा, 09 जुलाई 2026: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में लोगों ने कांपते महसूस किया।

एक अधिकारी के अनुसार, रात 1.37 बजे से 3.23 बजे के बीच कई बार झटके आए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच दर्ज की गई।

झटकों की तीव्रता मध्यम रहने के कारण किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर नहीं है। लोगों में भय का माहौल रहा और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

ये भी देखे: वेनेजुएला में फिर आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, मौतों का आंकड़ा बढ़कर 920 पहुंचा

You may also like