देशभर में मॉनसून की तबाही, कई राज्यों में बारिश-बाढ़ से हाहाकार

by Manu
सूरत बारिश

चंडीगढ़, 09 जुलाई 2026: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात बारिश से एक मकान ढह गया। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग मलबे में दब गए। तीनों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलवर में बारिश के कारण बाजार की सड़कें पानी में डूब गईं।

बुधवार को राज्य के 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश दमोह में दर्ज की गई, जहां 1.75 इंच पानी गिरा। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक की मौत हो गई।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह से बारिश जारी है। रेलवे स्टेशन, मुनिरका समेत कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गई हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को रोहिणी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सूरत में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। तीन दिनों में 19 लोगों की जान जा चुकी है। पुणे में तेज बारिश के कारण कचरे का पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे पूरी बिल्डिंग ढह गई।

ये भी देखे: सूरत में 85 साल पुराना बारिश का रिकॉर्ड टूटा, 36 घंटे में 18 इंच पानी बरसा

You may also like