2-0 से पीछे चल रही अर्जेंटीना ने 13 मिनट में 3 गोल कर मिस्र को 3-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंची

by Manu
लियोनल मेसी

अटलांटा, 08 जुलाई 2026: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में मिस्र को 3-2 से हरा दिया है। टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मैच में अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 2-0 से पीछे चल रही थी। लेकिन इसके बाद टीम ने कमाल का कमबैक किया।

रोमेरो ने 79वें मिनट में एक गोल कर वापसी की शुरुआत की। इसके दो मिनट बाद लियोनेल मेसी ने 83वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। फिर इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में फर्नांडीज ने गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 की शानदार जीत दिला दी।

यह वर्ल्ड कप इतिहास में पहला मौका है जब अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ने के बाद मैच जीती है।

मेसी ने इस टूर्नामेंट में अपना 8वां गोल किया और गोल्डन बूट रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं। जीत के बाद मेसी मैदान पर ही भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े।

ये भी देखे: नेयमार ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही किया ऐलान

You may also like