चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी, 950 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Manu
CM YOGI

चित्रकूट, 08 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे है। सीएम दोपहर करीब 2 बजे चित्रकूट एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट से सीधे वह चित्रकूट इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जिले को 950 करोड़ रुपये से ज्यादा की 124 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और 75 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पण की जाने वाली 49 परियोजनाओं की कुल लागत 394.70 करोड़ रुपये है, जबकि 75 नई परियोजनाओं पर 556.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, ग्रामीण विकास और अन्य आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में चित्रकूट मंडल के सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारी विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे।

ये भी देखे: रेवाड़ी पुलिस ने किया दो दिन के भीतर दूसरा बड़ा एनकाउंटर, मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

You may also like